rashtragaan. in hindi : दोस्तों रबिन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित यह गान (जन गण मन ) हमारे भारत देश का राष्ट्रगान है. जो प्रत्येक राष्ट्रीय अवसर पर हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सामने शीश झुकाकर ससम्मान से स्कूल कालेजों और अन्य सभी तरह के सरकारी कार्यलयों में भी गाया जाता है .
दोस्तों राष्ट्रगान को हमारे देश भारत में गणतन्त्र दिवस के पहले २४ जनवरी १९५० को लागु किया गया था. यह राष्टगान मूलतः बंगाली भाषा में लिखा गया है. राष्ट्रगान गाने में लगभग 52 सेकंड में पूर्ण होती है.
यहाँ पर हमने राष्ट्रगान को दो भाषाओँ हिंदी और बंगाली में उल्लेखित किया है.
rashtragaan. in hindi : राष्ट्रगान हिंदी में अर्थ सहित
जन गण मन अधिनायक जय हे
भारत भाग्य विधाता.
पंजाब सिन्ध गुजरात मराठा
द्रविड़ उत्कल बंग.
विंध्य हिमाचल यमुना गंगा
उच्छल जलधि तरंग.
तव शुभ नामे जागे
तव शुभ आशीष मागे.
गाहे तव जयगाथा.
जन गण मंगलदायक जय हे
भारत भाग्य विधाता.
जय हे, जय हे, जय हे
जय जय जय जय हे..
राष्ट्रगान बांग्ला
জনগণমন-অধিনায়ক জয় হে ভারতভাগ্যবিধাতা!
পাঞ্জাব সিন্ধু গুজরাট মারাঠা দ্রাবিড় উৎকল বঙ্গ
বিন্ধ্য হিমাচল যমুনা গঙ্গা উচ্ছলজলধিতরঙ্গ
তব শুভ নামে জাগে, তব শুভ আশিষ মাগে,
গাহে তব জয়গাথা।
জনগণমঙ্গলদায়ক জয় হে ভারতভাগ্যবিধাতা!
জয় হে, জয় হে, জয় হে, জয় জয় জয় জয় হে॥
राष्ट्रगान हिंदी में अर्थ सहित :
वाक्य– जन गण मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता.
अर्थ– जन गण के मनों के उस अधिनायक की जय हो, जो भारत के भाग्यविधाता हैं.
वाक्य– पंजाब सिन्ध गुजरात मराठा द्रविड़ उत्कल बंग.
विंध्य हिमाचल यमुना गंगा उच्छल जलधि तरंग.
अर्थ– उनका नाम सुनते ही पंजाब सिन्ध गुजरात और मराठा, द्रवीड़ उत्कल व बंगाल
एवं विन्ध्या हिमांचल व यमुना और गंगा पे बसे लोगों के हृदयों में मनजागृतकारी तरंगे भर उठती हैं.
वाक्य– तव शुभ नामे जागे तव शुभ आशीष मागे.गाहे तव जयगाथा.
अर्थ – सब तेरे पवित्र नाम पर जाग उठने हैं, सब तेरी पवित्र आशीर्वाद पाने की अभिलाषा रखते हैं.
और सब तेरे ही जयगाथाओं का गान करते हैं.
वाक्य– जन गण मंगलदायक जय हे भारत भाग्य विधाता.
जय हे, जय हे, जय हे, जय जय जय जय हे..
अर्थ– जनगण के मंगल दायक की जय हो, हे भारत के भाग्यविधाता,
विजय हो विजय हो विजय हो, तेरी सदा सर्वदा विजय हो.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –
राष्ट्रगान के रचयिता कौन हैं ?
उतर – राष्ट्रगान के रचयिता रविन्द्रनाथ टैगोर हैं.
राष्ट्रगान की रचना कब हुई थी ?
उत्तर-भारत में राष्ट्रगान को २४ जनवरी १९५० को राष्ट्रगान के रूप में अंगीकृत किया गया.
राष्ट्रगान को गाने में कितना समय लगता है ?
उत्तर– राष्ट्रगान को गाने में लगभग 52 सेकंड का समय लगता है .
राष्ट्रगान का हिंदी अनुवाद किसने किया ?
उत्तर – राष्ट्रगान का हिंदी अनुवाद नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने संस्कृतनिष्ठ बांग्ला से हिंदी में अनुवाद करवाया था.
राष्ट्रगान क्यों गाया जाता है ?
उत्तर – राष्ट्रगान प्रत्येक अपने देश के सांस्कृतिक परम्परा और इतिहास को दर्शाता है.
तो दोस्तों यह थी हमारे देश का (rashtragaan. in hindi : राष्ट्रगान हिंदी में अर्थ सहित) राष्ट्रगान हिंदी और बंगाली में अर्थ सहित. दोस्तों स्वंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं.